Patanjali Yogpeeth में स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, संन्यासियों को भी भारत रत्न देने की मांग

देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार स्थित Patanjali Yogpeeth में योग गुरु स्वामी रामदेव ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। Patanjali Yogpeeth में स्वदेशी से खत्म होगी डॉलर-यूरो की बादशाहत Patanjali Yogpeeth में मीडिया से बातचीत

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 26, 2026

Patanjali Yogpeeth

देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार स्थित Patanjali Yogpeeth में योग गुरु स्वामी रामदेव ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Patanjali Yogpeeth में स्वदेशी से खत्म होगी डॉलर-यूरो की बादशाहत

Patanjali Yogpeeth में मीडिया से बातचीत में स्वामी रामदेव ने कहा कि यदि 140 करोड़ भारतीय स्वदेशी को अपनाएं तो भारत आर्थिक रूप से अजेय बन सकता है। उन्होंने दावा किया कि एकजुटता के बल पर वह दिन भी आ सकता है जब रुपया वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत मुद्रा बने।

दुनिया अशांति के दौर से गुजर रही है

रामदेव ने कहा कि आज दुनिया में कहीं टैरिफ युद्ध, कहीं सत्ता का अहंकार और कहीं धार्मिक उन्माद देखने को मिल रहा है। भारत को इन परिस्थितियों में संयम, सनातन मूल्यों और आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना होगा।
Patanjali Yogpeeth

शिक्षा और चिकित्सा में स्वदेशी मॉडल जरूरी

उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए स्वदेशी शिक्षा, आयुर्वेद आधारित चिकित्सा और भारतीय जीवन पद्धति को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही विदेशी कंपनियों और मैकाले की शिक्षा प्रणाली के बहिष्कार का संकल्प लेने की अपील की।स्वामी रामदेव ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत स्वाभाविक है, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाना उचित नहीं। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की बात

रामदेव ने कहा कि गौमाता को केवल राष्ट्रमाता ही नहीं, बल्कि विश्वमाता का सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए गो-आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की जरूरत है।

यह भी पढ़े