देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान Padma Shri Awards 2026 का ऐलान कर दिया गया है। इस वर्ष व्यापार और उद्योग क्षेत्र से कई दिग्गजों को उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। बैंकर उदय कोटक को पद्म भूषण, जबकि तीन उद्योगपतियों को पद्म श्री से नवाजा गया है।
Padma Shri Awards पाने वाले तीन नाम
इस साल Padma Shri Awards सम्मान पाने वालों में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल, दास ऑफशोर इंजीनियरिंग के संस्थापक अशोक खाड़े और टीटीके ग्रुप के चेयरमैन टीटी जगन्नाथन (मरणोपरांत) शामिल हैं। इन तीनों की जीवन यात्रा संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक मिसाल है।
सत्यनारायण नुवाल: स्टेशन की रातों से अरबपति बनने तक
महाराष्ट्र निवासी सत्यनारायण नुवाल ने बेहद कठिन परिस्थितियों में अपने करियर की शुरुआत की थी। 18 वर्ष की उम्र में पहला कारोबार शुरू करने वाले नुवाल को शुरुआती दिनों में रेलवे स्टेशन पर रातें बितानी पड़ीं। आज वे 5.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीर उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। उनकी कंपनी माइनिंग के साथ-साथ डिफेंस सेक्टर में भी अहम भूमिका निभा रही है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रही है।

अशोक खाड़े: गरीबी से 500 करोड़ के कारोबार तक
महाराष्ट्र के सांगली जिले से आने वाले अशोक खाड़े ने बेहद सीमित संसाधनों के साथ जीवन की शुरुआत की थी। एक समय वह मात्र 100 रुपये महीने की आमदनी पर निर्भर थे। आज उनकी कंपनी दास ऑफशोर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का सालाना टर्नओवर करीब 500 करोड़ रुपये है। उनकी कहानी मेहनत और धैर्य की ताकत को दर्शाती है।
टीटी जगन्नाथन: भारतीय रसोई की पहचान
टीटीके ग्रुप के चेयरमैन रहे टीटी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने ‘प्रेस्टीज’ ब्रांड के जरिए प्रेशर कुकर को भारतीय घरों का अभिन्न हिस्सा बनाया।






