P.M. Narendra Modi और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया। दोनों नेताओं को भगवान हनुमान की तस्वीर वाली पतंग उड़ाते देखा गया, जिसने कार्यक्रम को खास बना दिया।चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। उनकी मौजूदगी ने महोत्सव के सांस्कृतिक के साथ-साथ राजनयिक महत्व को भी रेखांकित किया।
P.M. Narendra Modi ने संयुक्त रूप से किया महोत्सव का उद्घाटन
कार्यक्रम से पहले, दोनों नेताओं ने पतंग महोत्सव का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान P.M. Narendra Modi प्रतिभागियों से बातचीत की और देश-विदेश से आए पतंग प्रेमियों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

50 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी
मकर संक्रांति से पहले आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव 14 जनवरी को संपन्न होगा। इसमें 50 देशों के 135 अंतर्राष्ट्रीय पतंग उड़ाने वाले, भारत के 65 प्रतिभागी और गुजरात के 871 स्थानीय कलाकार शामिल हो रहे हैं।
साबरमती आश्रम में गांधी को श्रद्धांजलि
महोत्सव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम में चांसलर मर्ज़ का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और मर्ज़ ने आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए।
द्विपक्षीय रिश्तों को मज़बूती देने पर फोकस
यह यात्रा भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष और रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। गांधीनगर में दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा, रक्षा, ग्रीन डेवलपमेंट और लोगों के बीच संपर्क जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।
आगे का कार्यक्रम
13 जनवरी को चांसलर मर्ज़ बेंगलुरु में तकनीकी संस्थानों का दौरा करेंगे और इसके बाद जर्मनी लौटेंगे। यह यात्रा भारत-EU शिखर सम्मेलन से पहले अहम मानी जा रही है।






