P.M.Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर हादसे : डोडा हादसे में मारे गए 10 सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई

जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हुए 10 सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। P.M.Narendra Modi इस दौरान सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों को नमन किया।इस पुष्पांजलि समारोह में एयर कमोडोर

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 23, 2026

P.M.Narendra Modi

जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हुए 10 सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। P.M.Narendra Modi इस दौरान सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों को नमन किया।इस पुष्पांजलि समारोह में एयर कमोडोर ए. श्रीधर, जम्मू एयर फोर्स स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग, भीम सेन टूटी, IGP जम्मू ज़ोन और लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा, GOC व्हाइट नाइट कोर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

P.M.Narendra Modi ने हादसे में जान गंवाने वाले जवान को दी श्रद्धांजलि

इस दुर्घटना में शहीद हुए जवानों में सवार मोनू, सवार जोबनजीत सिंह, सवार मोहित, दफादार शैलेंद्र सिंह भदौरिया, सिपाही समिरन सिंह, सिपाही प्रद्युम्न लोहार, सवार सुधीर नरवाल, नायक हरे राम कुंवर, सिपाही अजय लाकरा और सवार रिंखिल बलियान शामिल हैं।P.M.Narendra Modi ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि देश के लिए शहीद जवानों की सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
P.M.Narendra Modi

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

यह दुर्घटना डोडा जिले के भद्रवाह के खन्नी टॉप इलाके में हुई, जब ऑपरेशन के लिए जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन खराब मौसम और खतरनाक रास्ते के कारण सड़क से फिसल गया।व्हाइट नाइट कोर के अनुसार, खराब मौसम और सड़क पर जमी बर्फ हादसे का मुख्य कारण रही। वाहन संतुलन खो बैठा, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को कमांड हॉस्पिटल उधमपुर एयरलिफ्ट किया गया। राहत और बचाव कार्य में सेना और स्थानीय प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की।

यह भी पढ़े