Nitin Nabin की प्रदेश अध्यक्षों संग बैठक शुरू, संगठन को मजबूत करने पर होगी चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin की अगुवाई में बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक की शुरुआत हुई। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। Nitin Nabin का संगठन को

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Wednesday, January 21, 2026

Nitin Nabin

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin की अगुवाई में बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक की शुरुआत हुई। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।

Nitin Nabin का संगठन को मजबूत करने पर फोकस

Nitin Nabin की पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई नेतृत्व टीम के तहत भाजपा ने अंदरूनी संवाद और रणनीतिक समीक्षा की प्रक्रिया शुरू की है। बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने के साथ-साथ आने वाले राजनीतिक कदमों पर चर्चा हो रही है।
Nitin Nabin

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस बैठक में भाजपा के सभी राज्य अध्यक्षों और राष्ट्रीय सचिवों को शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष के भी बातचीत में शामिल रहने की संभावना है।

नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार

मंगलवार को नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में अपने कार्यालय का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला था। इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर गृह मंत्री अमित शाह उनके कार्यालय पहुंचे।

युवा नेतृत्व की ओर संकेत

45 वर्षीय नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और युवा ऊर्जा से संगठन को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़े