‘पता नहीं वापस आऊंगी या नहीं’, सिंगिंग छोड़ रहीं Neha Kakkar? शेयर करते ही डिलीट किए पोस्ट, फैंस को हो रही टेंशन

सिंगर Neha Kakkar ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर कुछ भावनात्मक पोस्ट शेयर किए, जिन्हें बाद में हटा दिया गया। इन पोस्ट्स में उन्होंने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से कुछ समय का ब्रेक लेने की बात कही थी। Neha Kakkar पोस्ट में क्या लिखा था? पहली

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 19, 2026

Neha Kakkar

सिंगर Neha Kakkar ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर कुछ भावनात्मक पोस्ट शेयर किए, जिन्हें बाद में हटा दिया गया। इन पोस्ट्स में उन्होंने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से कुछ समय का ब्रेक लेने की बात कही थी।

Neha Kakkar पोस्ट में क्या लिखा था?

पहली स्टोरी में Neha Kakkar ने संकेत दिया कि वह मानसिक और भावनात्मक थकावट महसूस कर रही हैं और फिलहाल हर तरह की जिम्मेदारी से दूरी बनाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें नहीं पता वह कब या लौटेंगी भी या नहीं।
Neha Kakkar

निजता की अपील, फिर अचानक डिलीट

इसके बाद नेहा ने एक और स्टोरी में पैपराजी और फैंस से अपील की कि वे उन्हें कैमरे में कैद न करें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। हालांकि, ये सभी स्टोरीज़ एक घंटे के भीतर ही डिलीट कर दी गईं।

‘Candy Shop’ विवाद से जुड़ा है मामला?

दिसंबर 2026 में रिलीज हुआ नेहा और टोनी कक्कड़ का गाना ‘Candy Shop’ सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का शिकार हुआ। कई यूजर्स ने इसके बोल, म्यूजिक और डांस स्टाइल को लेकर नाराज़गी जताई और इसे इंटरनेशनल पॉप की नकल बताया।

फैंस में बढ़ी चिंता

नेहा की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या गाने को लेकर मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया ही इस ब्रेक की वजह है या इसके पीछे कोई निजी कारण है।

यह भी पढ़े