MWC 2026 में लॉन्च होगा Honor Robot Phone, AI कैमरा और रोबोट फीचर्स से होंगे लैस

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Honor ने पुष्टि कर दी है कि वह Mobile World Congress (MWC 2026) में अपने दो नए स्मार्टफोन्स — Honor Robot Phone और Honor Magic V6 — को लॉन्च करने जा रही है। यह ग्लोबल टेक इवेंट 1 मार्च 2026 से स्पेन के

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 23, 2026

MWC

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Honor ने पुष्टि कर दी है कि वह Mobile World Congress (MWC 2026) में अपने दो नए स्मार्टफोन्स — Honor Robot Phone और Honor Magic V6 — को लॉन्च करने जा रही है। यह ग्लोबल टेक इवेंट 1 मार्च 2026 से स्पेन के बार्सिलोना में शुरू होगा।

MWC 2026 में Honor Robot Phone: स्मार्टफोन या रोबोट?

MWC 2026 में Honor Robot Phone को कंपनी का अब तक का सबसे एक्सपेरिमेंटल और इनोवेटिव स्मार्टफोन माना जा रहा है। इसे पहली बार अक्टूबर 2025 में टीज़ किया गया था और तब से इसकी खूब चर्चा हो रही है।इस फोन की सबसे खास बात इसका AI कैमरा असिस्टेंट है, जो फोन के पीछे से बाहर निकलता है। यह कैमरा गिंबल और रोटेटिंग मोटर के साथ आता है और आसपास के माहौल को समझकर काम करता है। Honor इसे “AI ब्रेन” और “रोबोट जैसी मूवमेंट” वाला फोन बता रही है।
MWC

सवालों के जवाब देगा फोन

Honor का दावा है कि Robot Phone आसपास के सीन को देखकर यूज़र के सवालों के जवाब दे सकेगा।
जैसे:

  • कपड़ों के हिसाब से जूते चुनना
  • सामने दिख रहे जानवर की ब्रीड पहचानना
    यह फोन सिर्फ कैमरा नहीं, बल्कि स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा।Honor Robot Phone में होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि डिजाइन, कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने फिलहाल सस्पेंस बनाए रखा है।

Honor Magic V6: प्रीमियम फोल्डेबल फोन

दूसरी ओर, Honor Magic V6 एक हाई-एंड फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) प्रोसेसर मिल सकता है।Magic V6 में मिलने की उम्मीद है:

  • 200MP मेन कैमरा
  • 3x ऑप्टिकल ज़ूम पेरिस्कोप कैमरा
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

दमदार बैटरी की उम्मीद

चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर Magic V6 को डुअल-सेल बैटरी (2320mAh + 4680mAh) के साथ देखा गया है।कुल मिलाकर करीब 7150mAh बैटरी, जो फोल्डेबल फोन सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा रही है।अब टेक वर्ल्ड की नजरें 1 मार्च 2026 पर टिकी हैं, जब Honor इन दोनों स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाएगा और इनके पूरे फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़े