Gold-Silver Crash: MCX पर ट्रंप के एक बयान से ₹20,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी 4000 टूटा

बीते दिनों लगातार नए रिकॉर्ड बना रही सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही भारी बिकवाली देखने को मिली। MCX पर चांदी में एक झटके में बड़ा नुकसान MCX पर बुधवार को 5

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, January 22, 2026

MCX

बीते दिनों लगातार नए रिकॉर्ड बना रही सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही भारी बिकवाली देखने को मिली।

MCX पर चांदी में एक झटके में बड़ा नुकसान

MCX पर बुधवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 3,25,602 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गुरुवार सुबह यह फिसलकर 3,05,753 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी चांदी करीब 19,800 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।चांदी के साथ-साथ सोने की चमक भी फीकी पड़ गई। 5 फरवरी एक्सपायरी वाला सोना बुधवार को 1,52,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो गुरुवार को गिरकर 1,48,777 रुपये रह गया। इसमें करीब 4,085 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।
MCX

लगातार तेजी के बाद मुनाफावसूली

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना लगातार नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचा था। तेज उछाल के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू की, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ गया।विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों ने बाजार की धारणा बदली है। टैरिफ, वेनेजुएला और ईरान को लेकर सख्त रुख से पहले सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी थी।

वैश्विक तनाव घटने की उम्मीद

अब ट्रंप के संकेतों से यह उम्मीद जगी है कि वैश्विक तनाव कुछ कम हो सकता है। इसी वजह से निवेशक सुरक्षित संपत्तियों से दूरी बनाते नजर आए।

यह भी पढ़े