लावा ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन है, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है।
Lava में डुअल डिस्प्ले क्या है खास?
Lava फोन के फ्रंट में प्राइमरी डिस्प्ले रोजमर्रा के कामों के लिए है, जबकि पीछे कैमरा मॉड्यूल के पास दिया गया सेकेंडरी डिस्प्ले नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और क्विक जानकारी दिखाने में मदद करता है।

डिस्प्ले और डिजाइन
Lava Blaze Duo 3 में आगे की तरफ 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो Full HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।पीछे 1.6 इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 320×360 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 18Hz है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन 6nm आधारित MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
फोन Android 15 के साथ आता है और कंपनी ने दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स का वादा किया है।
कैमरा सेटअप
फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony IMX752 मेन सेंसर और एक QVGA सेंसर शामिल है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल डिस्प्ले की मदद से बैक कैमरे से भी सेल्फी ली जा सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
Lava Blaze Duo 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन 35 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।
कीमत, कलर और ऑफर
यह फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में ₹16,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ है। बैंक ऑफर के बाद इसे ₹15,999 में खरीदा जा सकता है।
यह Imperial Blue और Moonlight Black रंगों में उपलब्ध है और Amazon India पर बिक्री के लिए मौजूद है।






