भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले विराट कोहली शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान विराट कोहली साथ भारतीय टीम के स्पिनर Kuldeep Yadav भी मौजूद रहे।
विराट-Kuldeep का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मंदिर परिसर से सामने आए वीडियो में विराट कोहली संग Kuldeep Yadav पुजारियों के साथ गर्भगृह की ओर जाते नजर आए। उन्होंने “जय श्री महाकाल” का जाप करते हुए भगवान शिव की आराधना की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे शुभ संकेत मान रहे हैं।

कुलदीप यादव ने साझा किया अनुभव
पूजा के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुलदीप यादव ने कहा कि महाकाल के दर्शन उनके लिए बेहद खास रहे। उन्होंने बताया कि करीब नौ साल बाद वे यहां आए हैं और दर्शन से उन्हें शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली है। कुलदीप ने उम्मीद जताई कि भगवान की कृपा से टीम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।






