Kota Police ने शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के शक में एक मुसाफिर खाने से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें तीन लोग खुद को कश्मीरी नागरिक बता रहे हैं। पुलिस को इनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।
Kota Police के द्वारा ज्वाइंट इंटेरोगेशन कमेटी ने की पूछताछ
Kota Police ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्वाइंट इंटेरोगेशन कमेटी (JIC) ने भी इन लोगों से पूछताछ की है। इस प्रक्रिया में सीआईडी, आर्मी इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रेलवे पुलिस समेत कई एजेंसियां शामिल रहीं। पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने आए हैं, उन्हें लिखित रूप में दर्ज किया गया है।
पुलिस का दावा: पूंछ जिले के निवासी
भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इनका कहना है कि वे कोटा में चंदा एकत्रित करने के उद्देश्य से आए थे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इन लोगों ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर में एक मदरसे के निर्माण के लिए चंदा जुटाया जा रहा था।

चंदा वसूली के दावे की हो रही जांच
थाना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभी पूछताछ पूरी नहीं हुई है, इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। चंदा वसूली से जुड़े इनके दावे की सत्यता की जांच कश्मीर में संबंधित अधिकारियों के माध्यम से करवाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि राजस्थान में चंदा एकत्रित करने की अनुमति इनके पास थी या नहीं।






