Kia India ने हाल ही में अपनी MPV Carens के नए वेरिएंट के बाद अब सबकॉम्पैक्ट SUV Kia Syros का नया HTK (EX) ट्रिम बाजार में पेश किया है। इस ट्रिम को HTK (O) और HTK+ वेरिएंट के बीच रखा गया है, जिससे ग्राहकों को एक नया मिड-लेवल विकल्प मिलता है।
Kia India ने Syros HTK (EX) की कीमत
Kia India में नया HTK (EX) ट्रिम पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
- पेट्रोल वेरिएंट: ₹9.89 लाख
- डीजल वेरिएंट: ₹10.64 लाख
(दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) - यह वेरिएंट HTK (O) ट्रिम से करीब ₹50,000 महंगा है और इसमें केवल मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

प्रीमियम फीचर्स की झलक
Kia Syros HTK (EX) में HTK (O) के कई फीचर्स को बरकरार रखा गया है, साथ ही कुछ अतिरिक्त प्रीमियम एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं। इसमें शामिल हैं:
- LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- 16-इंच अलॉय व्हील्स
- 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs
- रियर पार्किंग कैमरा व सेंसर
सेफ्टी पर खास फोकस
इस नए ट्रिम में 20 से अधिक सेफ्टी फीचर्स का स्टैंडर्ड पैकेज दिया गया है। प्रमुख सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं:
- ABS के साथ EBD
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- छह एयरबैग
- व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट
इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प
Kia Syros HTK (EX) में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं:
- 1.0-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन
- 1.5-लीटर डीजल इंजन
दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड रूप से उपलब्ध है।
पूरी Syros रेंज की कीमतें
अब Kia Syros लाइनअप में कुल सात ट्रिम्स शामिल हो गए हैं।
- पेट्रोल वेरिएंट्स: ₹8.67 लाख से ₹15.29 लाख
- डीजल वेरिएंट्स: ₹10.14 लाख से ₹15.94 लाख
(सभी कीमतें एक्स-शोरूम)
कंपनी का क्या कहना है
Kia India के सीनियर वीपी और नेशनल हेड (सेल्स और मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि HTK (EX) ट्रिम का लॉन्च ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर कंपनी के फोकस को दर्शाता है। उनका कहना है कि सही कीमत पर बेहतर फीचर्स देकर Kia अपनी SUV को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है।







