पीएम मोदी ने दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, Kaziranga Corridor की नींव रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम को बड़ी कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात दी। उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और Kaziranga Corridor परियोजना का शिलान्यास किया। Kaziranga Corridor के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी पीएम मोदी ने

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, January 18, 2026

Kaziranga Corridor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम को बड़ी कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात दी। उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और Kaziranga Corridor परियोजना का शिलान्यास किया।

Kaziranga Corridor के लिए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

पीएम मोदी ने Kaziranga Corridor के लिए गुवाहाटी (कामाख्या)–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़–लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। इन ट्रेनों से पूर्वोत्तर भारत की उत्तर और पश्चिम भारत से रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
Kaziranga Corridor

काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की नींव

प्रधानमंत्री ने नागांव जिले के कालियाबोर में नेशनल हाईवे-715 के कालियाबोर–नुमालीगढ़ सेक्शन को चार लेन करने वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 6,950 करोड़ रुपये से अधिक है।

पर्यावरण और विकास का संतुलन

86 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है, जो काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा। इसके अलावा 21 किलोमीटर का बाईपास और 30 किलोमीटर सड़क को दो से चार लेन में बदला जाएगा। इससे जैव विविधता की रक्षा के साथ-साथ यातायात सुगम होगा।

कनेक्टिविटी और सुरक्षा में सुधार

यह कॉरिडोर नागांव, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों से होकर गुजरेगा। इससे अपर असम, खासकर डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आएगी।

स्थानीय इलाकों को मिलेगा फायदा

परियोजना के तहत जाखलाबंधा और बोकाखाट में बाईपास बनाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक दबाव घटेगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और स्थानीय लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।

यह भी पढ़े