उत्तर प्रदेश के Kanpur murder case के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 51 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी और उसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Kanpur murder case :पहले पत्नी और बेटे को मारी गोली
Kanpur murder case पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान घाटमपुर निवासी चेतराम (51) के रूप में हुई है। वह सेना से सेवानिवृत्त थे और अपने परिवार के साथ सेन पश्चिमपारा क्षेत्र में रह रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चेतराम ने सोमवार सुबह अपने घर में ही अपनी पत्नी सुनीता और बेटे दीप को गोली मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी घर से निकल चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर दोनों के शव बरामद किए।

ट्रेन से कटकर दी जान
पत्नी और बेटे की हत्या के बाद चेतराम पास की रेलवे लाइन की ओर गया। पुलिस का कहना है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसका शव बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन टाडा कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया।





