Join Indian Army: भारतीय सेना में भर्ती कैसे हों? जानिए पूरी प्रक्रिया और योग्यता

26 जुलाई 2025: देश की सेवा करना हर युवा का एक सपना होता है और भारतीय सेना (Join Indian Army) में भर्ती होकर यह सपना साकार किया जा सकता है। वैसे तो हर साल लाखों युवा सेना में शामिल होने के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन बहुत

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Saturday, July 26, 2025

Join Indian Army

26 जुलाई 2025: देश की सेवा करना हर युवा का एक सपना होता है और भारतीय सेना (Join Indian Army) में भर्ती होकर यह सपना साकार किया जा सकता है। वैसे तो हर साल लाखों युवा सेना में शामिल होने के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन बहुत से युवाओं को इस प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है।
तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि Join Indian Army कैसे करें, तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं भारतीय सेना में भर्ती की पूरी प्रक्रिया, योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के बारे में।

सेना में भर्ती के तीन मुख्य रास्ते

भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तीन प्रमुख तरीके हैं
1. सिपाही भर्ती में आप 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए फॉर्म भर सकते हैं
2. NDA में National Defence Academy के माध्यम से चुनाव किया जाता है |
3. CDS/OTA मेंआप Graduation के बाद ऑफिसर पद के लिए फॉर्म भर सकते हैं |

1. सिपाही भर्ती: Army Rally Bharti

भारतीय सेना हर साल विभिन्न राज्यों में रैली भर्ती (Army Bharti Rally) का आयोजन करती है। इसमें सिपाही GD, क्लर्क, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती की जाती है।
1. योग्यता
2. सिपाही (GD) के लिए 10वीं पास
3. क्लर्क/स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास
4. टेक्निकल पदों के लिए साइंस स्ट्रीम में 12वीं
5. उम्र सीमा: 17.5 से 21 वर्ष
6. चयन प्रक्रिया:
7. फिजिकल टेस्ट (1.6 KM दौड़, पुशअप आदि)
8. मेडिकल टेस्ट
9. लिखित परीक्षा (CEE)

2. NDA के जरिए ऑफिसर बनें

अगर आप 12वीं के बाद सीधे ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो NDA एग्जाम आपके लिए बेहतर विकल्प है।
1. योग्यता: 12वीं पास (Maths + Physics जरूरी)
2. उम्र: 16.5 से 19.5 वर्ष
3. चयन प्रक्रिया: UPSC लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू + मेडिकल
यह परीक्षा हर साल दो बार होती है और सफल उम्मीदवारों को NDA ट्रेनिंग के बाद सेना में बतौर ऑफिसर शामिल किया जाता है।

Join Indian Army
Photo – Peakpx

3. CDS या OTA से ग्रेजुएट्स के लिए मौका

जो युवा ग्रेजुएट हैं, वे UPSC द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) या OTA (Officer Training Academy) परीक्षा देकर सेना में ऑफिसर बन सकते हैं।
1. योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
2. उम्र सीमा:
3. IMA (Army) के लिए: 19-24 वर्ष
4. OTA के लिए: 19-25 वर्ष
5. चयन प्रक्रिया: UPSC परीक्षा उसके बाद SSB इंटरव्यू देना होगा और सबसे आखिर में मेडिकल टेस्ट होगा

जरूरी दस्तावेज़

1. हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट
2. आधार कार्ड
3. डोमिसाइल सर्टिफिकेट
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

Join Indian Army के लिए आधिकारिक वेबसाइट

भारतीय सेना में भर्ती (Join Indian Army) होना चाहते हैं और उससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं तो इंडियन आर्मी के आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
यहां पर सभी भर्ती रैली की तारीखें, ऑनलाइन आवेदन लिंक और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां मिलती हैं।

भारतीय सेना में भर्ती की कोई फीस नहीं होती। किसी दलाल या एजेंट से सावधान रहें। सभी भर्ती पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है।
Join Indian Army का सपना कोई आसान नहीं, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। अगर आप मेहनती हैं, फिट हैं और देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं, तो भारतीय सेना आपके लिए शानदार करियर विकल्प हो सकता है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल उपयोगी लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें|

ये भी पढ़ें