पटना: प्रधानमंत्री पीएम मोदी आज दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार में जीविका बैंक का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत 105 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। इससे लगभग 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियां और अन्य महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार में मदद पाएंगी।
मुख्यमंत्री और मंत्री भी होंगे मौजूद
कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिंह और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। कार्यक्रम को देखने के लिए लगभग 20 लाख महिलाएं ऑनलाइन जुड़ेंगी।
लोन और डिजिटल प्रशिक्षण की सुविधा
JEEVIKA BANK LAUNCH IN BIHAR के बाद जीविका दीदियों के लिए व्यवसाय लोन लेना आसान होगा। उन्हें डिजिटल माध्यम से आवेदन करने और भुगतान करने की पूरी जानकारी दी जाएगी। योजना को सफल बनाने के लिए 12,000 कार्यकर्ताओं को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे।
महिलाओं में आर्थिक और सामाजिक बदलाव
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों ने बिहार की महिलाओं में आर्थिक और सामाजिक बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस साल 2 करोड़ महिलाओं से संवाद किया और उनके सुझावों पर प्रत्येक परिवार की महिला सदस्य को ₹2,10,000 देने का निर्णय लिया। इस महीने पहली किश्त ₹10,000 भेजी जाएगी।
JEEVIKA BANK LAUNCH IN BIHAR, 2006 में स्थापना और आसान लोन ब्याज
बिहार में जीविका की शुरुआत 2006 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। अब लोन पर ब्याज 10% से घटाकर 7% कर दिया गया है, जिससे महिलाएं आसानी से आत्मनिर्भर बन सकें।