पिछले दो साल से चल रहे Israel और Hamas के बीच जंग, जिसमें हज़ारों लोगों की जान जाने के बाद अब खत्म(Israel – HamasCeasefire) होने की खबर सामने आ रहीं है, ताजा जानकारी के अनुसार Israel की कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण बैठक में Ceasefire समझौते को मंजूरी दी है। यह समझौता अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की मदद से तैयार किया गया है ताकि Gaza में हिंसा को रोका जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
बंदियों की रिहाई पर बनी सहमति
समझौते के तहत Hamas 48 इज़राइली बंदियों को रिहा करेगा, जबकि Israel करीब 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। यह कदम दोनों पक्षों के बीच विश्वास बढ़ाने और लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Israel-Hamas Ceasefire, दुनिया ने समझौते का स्वागत किया
इस समझौते की सराहना दुनिया के कई देशों ने की है। अमेरिका, भारत, और यूरोपीय देशों ने इसे “शांति की दिशा में सकारात्मक कदम” बताया। संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा कि यह समझौता Gaza में मानवीय हालात सुधारने में मदद करेगा।
दो साल से जारी था युद्ध
Gaza में यह संघर्ष 2023 में शुरू हुआ था जब हमास ने इज़राइल पर रॉकेट दागे थे। इसके जवाब में Israel ने बड़े पैमाने पर हमले किए। इस हिंसा में हजारों लोग मारे गए और लाखों को अपने घर छोड़ने पड़े। अब यह Ceasefire लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण है।
क्या होगा आगे?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समझौता (Israel-Hamas Ceasefire) लंबे समय तक टिका रहा तो Gaza में स्थायी शांति की शुरुआत हो सकती है। अब दोनों पक्षों को बातचीत जारी रखनी होगी ताकि आने वाले समय में फिर से हिंसा न बढ़े।