iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद

वीवो की सब-ब्रांड कंपनी iQOO भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं की गई है। iQOO

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Saturday, January 24, 2026

iQOO 15R

वीवो की सब-ब्रांड कंपनी iQOO भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

iQOO 15R Geekbench पर सामने आई लिस्टिंग

लॉन्च से पहले iQOO 15R की Geekbench लिस्टिंग सामने आई है। इस डिवाइस को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर Vivo I2508 नाम से लिस्ट किया गया है, जिसे उसका भारतीय वेरिएंट माना जा रहा है।
OpenCL टेस्ट में फोन ने 7,687 का स्कोर हासिल किया है।Geekbench CPU डिटेल्स के अनुसार, फोन में एक पावरफुल ऑक्टा-कोर Qualcomm प्रोसेसर दिया गया है।

  • 2 हाई-परफॉर्मेंस कोर: 3.80GHz
  • 4 कोर: 3.32GHz क्लॉक स्पीड

ये स्पेसिफिकेशन Snapdragon 8 Gen 5 से मेल खाते हैं, जिससे साफ है कि iQOO 15R एक हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।
iQOO 15R

Android 16 और RAM डिटेल्स

बेंचमार्क डेटा से यह भी कंफर्म हुआ है कि Android 16 पर रन करेगा। टेस्ट किए गए वेरिएंट में 8GB RAM दी गई है। उम्मीद है कि लॉन्च के समय इससे ज्यादा RAM और स्टोरेज ऑप्शन भी पेश किए जाएंगे।

 डिस्प्ले, कैमरा और प्रोटेक्शन (संभावित)

रिपोर्ट्स के मुताबिक , चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। ऐसे में इसमें ये फीचर्स मिल सकते हैं:

  • 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • IP68 और IP69 रेटिंग

कैमरा सेटअप में

  • 200MP प्राइमरी कैमरा
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड
  • 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

बैटरी बन सकती है सबसे बड़ा हथियार

iQOO 15R का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें

  • 7,600mAh बैटरी
  • 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

संभावित कीमत

चीन में iQOO Z11 Turbo की शुरुआती कीमत करीब ₹36,000 है। अगर भारत में भी iQOO 15R इसी प्राइस रेंज में लॉन्च होता है, तो यह परफॉर्मेंस-लवर्स के लिए एक बेहद मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े