Ind vs Pak T20: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर सेलेब्स का शाउट आउट, Aamir Khan बोले- बहुत दिनों बाद…

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही रोमांच और उत्साह से भरा होता है। कल रात भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब दोनों टीमें कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने थीं। Aamir Khan ने बहुत शानदार जीत के लिए बधाई

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, February 16, 2026

Aamir Khan

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही रोमांच और उत्साह से भरा होता है। कल रात भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब दोनों टीमें कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने थीं। Aamir Khan ने बहुत शानदार जीत के लिए बधाई दी अपने इंस्टा अकाउंट के तहत |

दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में मुकाबला शुरू हुआ और हर गेंद के साथ रोमांच बढ़ता गया। आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया।

Aamir Khan ने टीम इंडिया को बधाई और कहा दमदार जीत

मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संतुलित खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच को भारत की ओर मोड़ दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन से फैंस और सेलिब्रिटीज इनमें से, Aamir Khan और कई लोगो का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल

भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल बन गया। आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों तक, सभी ने टीम इंडिया को बधाई दी।बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर, अनुपम खेर और साउथ के दिग्गज अभिनेता ममूटी समेत कई हस्तियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम की तारीफ की।
 Aamir Khan

सितारों ने दी बधाई

कई कलाकारों ने भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे की सराहना की। उन्होंने लिखा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है। अभिनेताओं ने खासतौर पर गेंदबाजों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की, जिन्होंने दबाव के बीच संयम बनाए रखा। सोशल मीडिया पोस्ट में खिलाड़ियों के जज्बे और टीमवर्क की प्रशंसा की गई |

यह भी पढ़े