IND vs NZ: भारत ने तीसरे टी20 में रचा इतिहास Suryakumar Yadav, पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाई धूम

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। Suryakumar Yadav और अभिषेक की साझेदारी ने 154 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 26, 2026

Suryakumar Yadav

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। Suryakumar Yadav और अभिषेक की साझेदारी ने 154 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज 10 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अभिषेक और Suryakumar Yadav का विस्फोटक शो

इस आसान जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा और कप्तान Suryakumar Yadav।अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 20 गेंदों में 340 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 68 रन ठोक दिए।वहीं सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 219 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाकर जीत पर मुहर लगा दी।

पाकिस्तान के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

इस जीत के साथ भारत ने लगातार सबसे ज्यादा T20 सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर ली।भारत ने 2024 से 2026 के बीच लगातार 11 T20 सीरीज जीती हैं, जबकि पाकिस्तान ने 2016 से 2018 के बीच 11 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
Suryakumar Yadav

लगातार सबसे ज्यादा T20 सीरीज जीत

11 – भारत (2024–26)

11 – पाकिस्तान (2016–18)

7 – भारत (2017–18)

6 – भारत (2019–21)

150+ रन का सबसे तेज टारगेट चेस

भारत ने 154 रनों का लक्ष्य 60 गेंद शेष रहते हासिल किया, जो किसी भी टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ अब तक का सबसे तेज 150+ रन चेस है।इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 37 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी चेज जीत

यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत भी है। अब तक कोई भी टीम उनके खिलाफ 10 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी।

यह भी पढ़े