बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 (ICC) मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 238 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया।
ICC -टी20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह ICC– टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का 44वां 200+ स्कोर है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इस मामले में भारत ने इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट (40 बार) को पीछे छोड़ दिया।टी20 फॉर्मेट में भारत ने सबसे ज्यादा 200+ स्कोर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 बार बनाए हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (7), श्रीलंका (6), इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (5-5) का नंबर आता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर
भारत का यह स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही कीवी टीम के खिलाफ इससे बड़ा स्कोर बना पाए हैं।
245/5 – ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड (2018)
241/3 – इंग्लैंड, नेपियर (2019)
238/7 – भारत, नागपुर (2026)*
236/4 – इंग्लैंड, क्राइस्टचर्च (2025)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 85 रन की शानदार पारी खेली।
न्यूजीलैंड 48 रन से हारा
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 48 रन से जीत लिया।पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।






