दो High Speed Train Collision In Spain के ट्रेनों में भीषण टक्कर, 21 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

एक गंभीर High Speed Train Collision In Spain के कॉर्डोबा प्रांत में हादसे ने देश को झकझोर दिया। तेज़ रफ्तार ट्रेन के पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकराने के बाद कम से कम 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 70 से ज़्यादा यात्री घायल हो

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 19, 2026

High Speed Train Collision In Spain

एक गंभीर High Speed Train Collision In Spain के कॉर्डोबा प्रांत में हादसे ने देश को झकझोर दिया। तेज़ रफ्तार ट्रेन के पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकराने के बाद कम से कम 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 70 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए।

High Speed Train Collision In Spain का हादसा कैसे हुआ

High Speed Train Collision In Spain यह दुर्घटना एडमुज इलाके के पास हुई, जब मलागा से मैड्रिड जा रही इरियो हाई-स्पीड ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। नियंत्रण खोने के बाद यह मैड्रिड–ह्यूएलवा रूट पर चल रही एवीई ट्रेन से जा टकराई। हादसे के समय इरियो ट्रेन में करीब 300 यात्री सवार थे।
High Speed Train Collision In Spain

टक्कर के बाद का भयावह मंजर

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि भूकंप जैसा एहसास हुआ। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां तोड़ी गईं, जिससे कई लोग कटने से घायल हो गए।

ट्रेन के अंदर धुआं और अफरातफरी

कई यात्रियों ने डिब्बों के भीतर धुआं भरने की शिकायत की और तुरंत मेडिकल मदद मांगी। घबराहट और चीख-पुकार के बीच यात्रियों को सुरक्षित निकालना राहत टीमों के लिए बड़ी चुनौती रहा।

राहत और बचाव कार्य जारी

स्पेनिश रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर एडीआईएफ ने बताया कि हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच सभी ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। मौके पर इमरजेंसी सेवाएं तैनात हैं और रेनफे व इरियो के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।रेड क्रॉस ने कॉर्डोबा और आसपास के इलाकों से एम्बुलेंस भेजीं और घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ जरूरी सामान मुहैया कराया।

यात्रियों की आपबीती

इरियो ट्रेन में सफर कर रहे पत्रकार साल्वाडोर जिमेनेज ने बताया कि ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिनमें से एक पूरी तरह पलट गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को हथौड़ों से खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया।

सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और आधिकारिक जानकारी मिलते ही अपडेट साझा करेंगे। वहीं मैड्रिड की क्षेत्रीय अध्यक्ष इसाबेल डियाज आयुसो ने घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं की मदद की पेशकश की।

जांच के आदेश

अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही पटरी से उतरने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े