बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से एक दुर्लभ जीव की खोज हुई है। यहां ऐसा जहरीला सांप देखा गया है, जिसे लोग Harry Potter Snake के नाम से जानते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इसका असली नाम सालाज़ार पिट वाइपर है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस सांप का जहर बेहद खतरनाक माना जाता है और इसकी मामूली मात्रा भी इंसान की जान लेने के लिए पर्याप्त है।
विधायक के घर से मिला सांप
यह Harry Potter Snake in Bihar उस समय चर्चा में आया जब यह वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप उर्फ़ रिंकू सिंह के आवास के किचन में पहुंच गया। वनकर्मी शंकर यादव ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस खतरनाक सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

सालाज़ार पिट वाइपर की खासियत
यह प्रजाति 2019 में अरुणाचल प्रदेश में पहली बार खोजी गई थी। इसकी लंबाई लगभग 36 से 41 सेंटीमीटर तक होती है और इसका सिर त्रिकोणीय आकार का होता है। नर सांप की गर्दन पर लाल-नारंगी पट्टी होती है, जबकि मादा के पेट पर पीले-नारंगी धब्बे पाए जाते हैं। इसका रंग हरा प्रमुख होता है, लेकिन पीले, नारंगी और सुनहरे शेड भी इसमें देखे जा सकते हैं।
Harry Potter Snake किन राज्यों में पाया जाता है?
Harry Potter Snake भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसके अलावा इसकी मौजूदगी बांग्लादेश और छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में भी दर्ज की गई है।

रात में करता है शिकार
यह सांप निशाचर होता है यानी रात में सक्रिय रहता है। पेड़ों और झाड़ियों पर बैठकर शिकार की तलाश करता है और अपने पिट सेंसर की मदद से हलचल को पहचानकर हमला करता है।
इस अनोखी प्रजाति का बिहार में पहली बार मिलना वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।