The Vocal Bharat

यमुना के जल में जहर को लेकर हो रहीं घमासान, हरियाणा के मुख्यमंत्री पर केजरीवाल का बड़ा आरोप

यमुना नदी के पानी में जहरीले पदार्थों की मिलावट को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने स्पष्टीकरण दिXया है, जल बोर्ड का केहना है की अक्सर सर्दियों के महीने में अक्तूबर से फरवरी के बीच यमुना नदी में अमोनिया का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ता है

PHOTO CREDIT BY. HINDUSTAN TIMES

राजनीतिक घमासान
हाल ही में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था आपको बता दूँ हरियाणा में अभी भाजपा की सरकार है केजरीवाल का दावा था की हरियाणा से आने वाली पानी में अमोनिया की मात्रा ज्यादा होने से दिल्ली के अंदर जल की आपूर्ति नहीं हो पा रहीं दिल्ली के अंदर जल की समस्या शुरू हो गयी है इस आरोप पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी द्वारा पलटवार भी किया गया था

PHOTO CREDIT BY. INDIA TODAY

नायाब सिंह सैनी की तस्वीर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की तस्वीर काफी वायरल हो रहीं जिसमें वो यमुना के जल पीते दिख रहे है|
जिसपर AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (x) पर लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री यमुना की पानी पीने का ढोंग कर रहे हैं वो पानी मुँह में लेकर वही थूक दिए थे पानी इतनी जहरीली है कि वो पानी पी नहीं पाए

PHOTO CREDIT BY. HINDUSTAN TIMES

भीम सिंह रावत ने क्या कहा था
दक्षिण एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रीवर्स एंड पीपल के सह-समन्वयक भीम सिंह रावत ने बताया था कि इस साल मानसून के दौरान यमुना के ऊपरी हिस्से में बाढ़ नहीं आई आमतौर पर नदी में हर साल कम से कम दो बार कम या मध्यम स्तर की बाढ़ आती है जो सारे गंदगी को बहा ले जाती है। बाढ़ की नहीं आने के कारण गंदगी नदी में जमा हो गयी हैं जिससे झाग की समस्या उत्पन्न हुई है। दिल्ली सरकार ने स्थिति की निगरानी के लिए इंजीनियरों को ओखला और आगरा नहर बैराजों पर तैनात किया है वे बैराज गेट के संचालन की निगरानी कर रहे हैं और उच्च अधिकारियों को नियमित अपडेट समय से दे रहे हैं। इसके अलावा कालिंदी कुंज में यमुना के निचले हिस्से की तस्वीरें हर दो घंटे में अपलोड की जा रही हैं जिससे लगातार निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

विशेषज्ञों ने सरकार से करी थी आग्रह
विशेषज्ञों ने सरकार से आग्रह किया था कि वह यमुना में प्रदूषण के स्तर को जल्द से जल्द कम करने के लिए ठोस कदम उठाए नदी में बढ़ते प्रदूषण से न केवल मानव स्वास्थ्य पर बल्कि आसपास के जीव जंतु पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

उत्तराखंड में UCC हुआ लागू : शादी, तलाक के आए नए नियम

Exit mobile version