DCP Nidhin Valsan अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के नजदीक MCD की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
DCP Nidhin Valsan कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी MCD और पुलिस टीम
पुलिस ने बताया कि अदालत के निर्देशों के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और MCD के अधिकारी JCB मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां भीड़ जुटने लगी।पुलिस के अनुसार, करीब 150 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। हालात समझाने और लोगों को हटाने की कोशिश के दौरान 25 से 30 लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के DCP Nidhin Valsan ने बताया कि पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। उन्हें पास के अस्पताल में इलाज दिया गया और सभी की चोटें मामूली हैं।

बल प्रयोग के बाद शुरू हुई कार्रवाई
DCP वलसन के मुताबिक, पत्थरबाजी के बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। हालात काबू में आने के बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया।पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। हिरासत में लिए गए पांचों लोग चांदनी महल इलाके के बताए जा रहे हैं।

CCTV, ड्रोन और सोशल मीडिया वीडियो की जांच
पुलिस ने कहा है कि CCTV फुटेज, ड्रोन कैमरों की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






