बॉर्डर 2 X रिव्यू: ‘बॉर्डर’ को दिया शानदार ट्रिब्यूट, Taran Adarsh सहित जनता बोली- ब्लॉकबस्टर, फिल्म एनालिस्ट ने कहा आउटस्टैंडिंग

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यह फिल्म आज 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। Taran Adarsh ने आउटस्टैंडिंग कहा अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 23, 2026

Taran Adarsh

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यह फिल्म आज 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। Taran Adarsh ने आउटस्टैंडिंग कहा अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1997 की सुपरहिट और कल्ट क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है।

Taran Adarsh ने कहा कि यह फ़िल्म में देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा से दिखाई गई

देशभर में बॉर्डर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों में देशभक्ति की भावना जगा दी है। बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन और देश के सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में बॉर्डर 2 पर यह जिम्मेदारी थी कि वह इस विरासत को आगे बढ़ा सके।सीनियर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने बॉर्डर 2 को एक शब्द में “Outstanding” बताया है। उन्होंने फिल्म को 4.5 स्टार देते हुए लिखा,
“शक्ति, देशभक्ति और गर्व—बॉर्डर 2 आपके दिल को गर्व से भर देगी। यह फिल्म देश और भारतीय सेना दोनों को सलाम करती है।”
Taran Adarsh

निर्देशन और कहानी की तारीफ

तरण आदर्श ने अनुराग सिंह के निर्देशन की भी जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक,
“अनुराग सिंह ने एक दमदार और भावनात्मक रूप से समृद्ध युद्ध गाथा पेश की है, जो भव्यता और ईमानदारी के साथ कल्ट क्लासिक बॉर्डर की विरासत का सम्मान करती है।” फिल्म के युद्ध दृश्य इसकी सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं। विस्फोट, जमीनी लड़ाई, रणनीति और हवाई हमलों को बड़े पैमाने पर और बेहद रियलिस्टिक अंदाज में फिल्माया गया है। खास बात यह है कि एक्शन सिर्फ दिखावा नहीं लगता, बल्कि कहानी और सैनिकों की भावनाओं को मजबूत करता है।

यह भी पढ़े