‘अगर Ahan Shetty कमेंट करेंगे तो..’ ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले इंटरनेट पर सुनील शेट्टी के बेटे को लेकर मचा हल्ला, पोस्ट पर जवाब दे रहे एक्टर

सोशल मीडिया यह साफ दिखा रहा है कि लोग बॉर्डर 2 Ahan Shetty को लेकर कितने उत्साहित हैं। 28 साल बाद आ रहे इस सीक्वल को लेकर देशभर में अलग ही माहौल बन गया है। फिल्म 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 19, 2026

Ahan Shetty

सोशल मीडिया यह साफ दिखा रहा है कि लोग बॉर्डर 2 Ahan Shetty को लेकर कितने उत्साहित हैं। 28 साल बाद आ रहे इस सीक्वल को लेकर देशभर में अलग ही माहौल बन गया है। फिल्म 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ahan Shetty को ब्लैकमेल कर रहे सोशल मीडिया पर :ट्रेलर ने सेट किया देशभक्ति का माहौल

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। ट्रेलर पर आए रिएक्शंस बता रहे हैं कि लोग इस देशभक्ति फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।इन दिनों इंस्टाग्राम और एक्स पर एक अनोखा ट्रेंड वायरल हो रहा है। लोग रील्स बनाकर लिख रहे हैं—
“अगर Ahan Shetty मेरे पोस्ट पर कमेंट करेंगे, तो मैं बॉर्डर 2 देखने जाऊंगा/जाऊंगी।”

इस ट्रेंड में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं ही नहीं बल्कि ऑफिस और कॉर्पोरेट टीम्स भी शामिल हो गई हैं। कुछ लोग तो यह तक कह रहे हैं कि अगर अहान शेट्टी कमेंट कर दें, तो पूरा ऑफिस थिएटर में फिल्म देखने जाएगा।
Ahan Shetty

फैंस के प्यार पर स्टारकास्ट का रिएक्शन

फैंस के इस प्यार से अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी और फिल्म की पूरी टीम बेहद खुश है। अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी लगातार इन वायरल पोस्ट्स पर कमेंट कर रहे हैं और लोगों से थिएटर में जाकर फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं।

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट और रिलीज डिटेल्स

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी 1997 की फिल्म बॉर्डर में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इस बार अहान शेट्टी फिल्म में नेवी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़े