साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल Border 2 ने रिलीज के 12 दिन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी इस वॉर ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 400 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है, जबकि भारत में इसका कलेक्शन तेजी से 350 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।
Border 2 :देशभक्ति और इमोशन बना सफलता की वजह
Border 2 की सफलता के पीछे मजबूत कहानी, दमदार संवाद और देशभक्ति से भरा माहौल बड़ी वजह माने जा रहे हैं। फिल्म में भारत-पाक सीमा से जुड़े संघर्ष को नए अंदाज में पेश किया गया है, जिसने युवा और फैमिली ऑडियंस दोनों को सिनेमाघरों तक खींचा। सनी देओल की दमदार मौजूदगी और दिलजीत दोसांझ का इमोशनल रोल दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।

12वें दिन भी बनी रही कमाई की रफ्तार
रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी बॉर्डर 2 की कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आई। 12वें दिन फिल्म ने भारत में अच्छी-खासी कमाई दर्ज की, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन मजबूत हुआ। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड और सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
विदेशों में भी बॉर्डर 2 का जलवा
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बॉर्डर 2 ने शानदार प्रदर्शन किया है। खाड़ी देशों, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को खास रिस्पॉन्स मिला है। ओवरसीज मार्केट से आ रही मजबूत कमाई ने फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को 400 करोड़ के करीब पहुंचा दिया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।





