Bihar Voter List 2025 जारी हो गई है। ऑफिसियल पोर्टल पर अपना नाम चेक करें और नई Voter ID PDF घर बैठे डाउनलोड करें।

बिहार में आगामी चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच राज्य चुनाव आयोग ने Bihar Voter List 2025 को अपडेट कर दिया है। अब मतदाता अपने नाम की जांच आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर नई वोटर आईडी का डाउनलोड भी

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

Bihar Voter List 2025

बिहार में आगामी चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच राज्य चुनाव आयोग ने Bihar Voter List 2025 को अपडेट कर दिया है। अब मतदाता अपने नाम की जांच आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर नई वोटर आईडी का डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है, जिससे लोगों को बूथ या सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

ऑनलाइन उपलब्ध है Bihar Final Voter List 2025

बिहार चुनाव आयोग ने आधिकारिक पोर्टल पर Final Voter List 2025 जारी कर दी है। इसमें उन सभी मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जो 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं और जिन्होंने समय पर आवेदन किया है। यह लिस्ट पारदर्शिता सुनिश्चित करती है और किसी भी नागरिक को चुनाव में भाग लेने का अधिकार सुरक्षित करती है।
Bihar Voter List 2025

कैसे देखें Bihar Voter List 2025?

यदि आप बिहार के निवासी हैं और यह जांचना चाहते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं, तो आपको सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और वहां दिए गए Search in Voter List वाले विकल्प पर क्लिक करना है उसके बाद आपको अपने नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि या एपिक नंबर दर्ज करके तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह आप घर बैठे ही यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है।

नई Voter ID PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया

2025 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह सुविधा भी शुरू की है कि जिन नागरिकों ने नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है, वे अपनी Voter ID PDF सीधे पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉगिन करने के बाद “Download e-EPIC” विकल्प चुनना होगा। इससे आपको डिजिटल वोटर आईडी मिल जाएगी, जिसे आप अपने स्मार्टफोन में सुरक्षित रख सकते हैं या प्रिंट करवा सकते हैं।
Bihar Voter List 2025

क्यों है जरूरी नाम जांचना?

वोटर लिस्ट में नाम होना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबसे अहम हिस्सा है। यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आप मतदान से वंचित रह जाएंगे। यही कारण है कि आयोग हर साल लिस्ट को अपडेट करता है और नागरिकों को समय रहते नाम जांचने की सलाह देता है। Bihar Voter List 2025 का ऑनलाइन उपलब्ध होना मतदाताओं के लिए बड़ी सुविधा है। अब लोग बिना किसी परेशानी के अपने नाम की जांच कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर वोटर आईडी PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मजबूत प्रयास है, जिससे लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी और आसान हो गई है।

ये भी पढ़ें