सासाराम (बिहार): लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को Bihar Vote Adhikar Yatra का आगाज़ किया। यह यात्रा 17 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेगी और इस दौरान लगभग 1300 किलोमीटर का सफर तय करते हुए बिहार के 23 जिलों से होकर गुज़रेगी। शुरुआत सासाराम रेलवे पड़ाव मैदान से हुई, जबकि समापन पटना में होगा। तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता इस अभियान में शामिल हुए।
लालू यादव का हमला
कार्यक्रम में मौजूद लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- “चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए।” उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ खड़े हों।
Bihar Vote Adhikar Yatra मल्लिकार्जुन खड़गे की अपील
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है और यहां से शुरू हुई यह Bihar Vote Adhikar Yatra संविधान बचाने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है। सभा में कुछ लोगों के शोर मचाने पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि “सुनना है तो सुनो, वरना बाहर जाओ। 10 लोग भी रहेंगे तो मैं भाषण दूंगा।”

राहुल गांधी का बड़ा बयान
सभा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार में SIR के नाम पर फर्जी वोटर जोड़े जा रहे हैं और असली वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा- “हम किसी भी हाल में बिहार का चुनाव चोरी नहीं होने देंगे।”
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कर्नाटक में एक लाख फर्जी वोटों की मदद से बीजेपी ने लोकसभा सीट जीती, जबकि महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने “जादू से एक करोड़ नए वोटर” जोड़ दिए, जिससे भाजपा गठबंधन को जीत मिली।

तेजस्वी यादव का आरोप
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “वोट का राज मतलब छोट का राज”। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि दोनों मिलकर लोगों से उनका मतदान अधिकार छीन रहे हैं।

विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया
1. दीपांकर भट्टाचार्य (CPI-ML): बिहार में 65 लाख वोटरों का नाम काटा गया है। यह सीधी-सीधी चुनाव चोरी है।
2. मुकेश सहनी (VIP प्रमुख): चुनाव आयोग मोदी जी की जेब में है। लोकतंत्र को बचाने के लिए यह यात्रा जरूरी है।
3. सुभाषिनी अली (CPM): तानाशाही के खिलाफ जनता को संगठित होना होगा। इस बार बिहार में हराना है, अगली बार यूपी में।
4. राजेश राम : करीब 6 लाख 64 हजार से ज्यादा वोटरों का नाम काटा गया है। ये केवल बिहार की नहीं बल्कि पूरे देश की लड़ाई है।
5. जीतन राम मांझी (HAM प्रमुख): 20 लाख फर्जी वोटर मौजूद हैं। मृतक और डुप्लीकेट वोटरों का नाम हटाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।
बिहार में चल रहीं Bihar Vote Adhikar Yatra ने बिहार की राजनीति में काफी हलचल मचा दी है। जबकी विपक्ष इस यात्रा को लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकार की रक्षा की लड़ाई बता रहा है, जबकि एनडीए सहयोगी इसे केवल राजनीतिक दिखावा कह रहे हैं।