पटना/अरवल: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर (Bihar Sipahi Bharti 2025) लीक मामले के मुख्य आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे राज किशोर को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अरवल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
Bihar Sipahi Bharti, 2 साल से था फरार
Bihar Sipahi Bharti, सूत्रों के अनुसार, 2023 में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में राज किशोर मास्टरमाइंड में शामिल था। इस केस में कई गिरफ्तारियां पहले ही हो चुकी थीं, लेकिन राज किशोर करीब दो साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी तलाश में EOU और पुलिस की कई टीमें लगातार जुटी हुई थीं।
बरामदगी में मिले एडमिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
EOU ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। इसमें सिपाही भर्ती और STET समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, रोल नंबर, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव और कई अहम डाटा बरामद किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जब्त उपकरणों से प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।
आरोपी के खाते से 1.5 करोड़ रुपये फ्रीज
Bihar Sipahi Bharti, जांच के दौरान आरोपी के बैंक खातों में रखे करीब डेढ़ करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं। अनुमान है कि यह रकम पेपर लीक और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुटाई गई थी। वित्तीय लेन-देन की गहराई से पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
नेटवर्क और अन्य साथियों से जुड़ेगा राज
Bihar Sipahi Bharti, EOU अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और पेपर लीक की पूरी कार्यप्रणाली को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच होगी कि राज किशोर की संलिप्तता केवल सिपाही भर्ती तक ही सीमित थी या उसने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी गड़बड़ी की थी।
साइबर फॉरेंसिक टीम की मदद
EOU ने बताया कि राज किशोर के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से पेपर लीक रैकेट का बड़ा भंडाफोड़ होने की संभावना है। बरामद उपकरणों के डाटा की जांच के लिए साइबर फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
Recource By – Etv Bharat