अपराध नियंत्रण और नशा तस्करी पर सख्ती के लिए Bihar Police आधुनिक तकनीक की ओर बड़ा कदम बढ़ा रही है। राज्य में जल्द ही ड्रोन पुलिसिंग सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे निगरानी व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी।
Bihar Police ने कहा हर जिले में बनेगी ड्रोन यूनिट
Bihar Police ने इस योजना के तहत बिहार के सभी जिलों में अलग-अलग ड्रोन यूनिट गठित की जाएंगी। दुर्गम इलाकों, दियारा क्षेत्रों और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में अब अपराधियों पर आसमान से नजर रखी जाएगी।

50 ड्रोन की होगी खरीद
अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) सुधांशु कुमार के अनुसार, मार्च 2026 तक लगभग 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे, जिन पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हर जिले को कम से कम एक ड्रोन मिलेगा, जबकि एसटीएफ को 10 हाई-एंड ड्रोन दिए जाएंगे।
गृह मंत्रालय से मिल चुकी है मंजूरी
यह प्रस्ताव 14 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक में स्वीकृत हो चुका है। इसके बाद ड्रोन खरीद और तैनाती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
अत्याधुनिक फीचर्स से लैस होंगे ड्रोन
खरीदे जाने वाले ड्रोन 100 मीटर की ऊंचाई से उड़ान भर सकेंगे, 10 किलोमीटर तक निगरानी कर पाएंगे और करीब 45 मिनट तक लगातार हवा में रहेंगे। इनमें ऐसे कैमरे होंगे जो वाहनों की नंबर प्लेट तक पहचान सकेंगे।
देश का पांचवां राज्य बनेगा बिहार
ड्रोन पुलिसिंग लागू करने वाला बिहार देश का पांचवां राज्य होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल और तमिलनाडु इस दिशा में कदम उठा चुके हैं।
फॉरेंसिक सिस्टम भी होगा मजबूत
पुलिस आधुनिकीकरण के तहत राज्य के सभी प्रमंडलों में नए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भवन तैयार किए जा चुके हैं। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में पहले से लैब काम कर रही हैं।






