बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: कई IAS अधिकारियों का तबादला – Bihar IAS Transfer 2025

पटना। बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को कई जिलों और विभागों में IAS अधिकारियों के तबादले (Bihar IAS Transfer 2025) की अधिसूचना जारी की। इसके तहत कई अधिकारियों को नए पदों पर भेजा गया है, जबकि

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, August 18, 2025

Bihar IAS Transfer 2025

पटना। बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को कई जिलों और विभागों में IAS अधिकारियों के तबादले (Bihar IAS Transfer 2025) की अधिसूचना जारी की। इसके तहत कई अधिकारियों को नए पदों पर भेजा गया है, जबकि कुछ को विशेष विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

Bihar IAS Officers Transfer 2025 List

सरकार द्वारा जारी आदेश( Bihar IAS Transfer 2025) में इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग तय की गई है:
1. चंद्रिमा अत्री – पूर्णिया की उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जिला परिषद) पद से मुक्त कर पटना के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त।
2. गरिमा लोहिया – नियुक्त हुईं अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पालीगंज, पटना।
3. तुषार कुमार – बने अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी।
4. अनिरुद्ध पांडे – भेजे गए मोहनिया (कैमूर) अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में।
5. कृतिका मिश्रा – मिली नई जिम्मेदारी पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर।
6. आकांक्षा आनंद – बनीं अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई (कटिहार)।
7. प्रद्युम्न सिंह यादव – नियुक्त हुए गोगरी, खगड़िया अनुमंडल पदाधिकारी।
8. अंजली शर्मा – नई भूमिका विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, पटना।
9. रोहित कर्दम – संभालेंगे दायित्व अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा।
10. शिप्रा विजय कुमार चौधरी – अब होंगी विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पटना।
11. नेहा कुमारी – मिली जिम्मेदारी विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पटना।

Bihar IAS Transfer 2025
PHOTO – Etv Bharat

क्यों किए जा रहे हैं तबादले?

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने नए पदों पर अगले आदेश तक कार्यरत रहेंगे। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से जिला प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी।

Bihar IAS Transfer 2025
PHOTO – Etv Bharat

बिहार में लगातार ट्रांसफर

Bihar IAS Transfer 2025, पिछले कुछ महीनों से बिहार सरकार द्वारा लगातार IAS और IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिसपर अघिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया सामान्य प्रशासनिक नीति का हिस्सा है, ताकि उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का अनुभव मिल सके और शासन प्रणाली और मजबूत हो।
इसी तरह एक बार फिर से Bihar IAS Officers Posting List 2025 में बड़ी संख्या में अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

ये भी पढ़ें

Resource BY. Etv Bharat