Bihar के सिवान जिले के सदर अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद एक महिला के शव को अस्पताल परिसर में खुले में छोड़ दिया गया, जिसे आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर खा लिया।
Bihar में शादी की सालगिरह से पहले आत्महत्या
मृतका स्थानीय शाह बालिका विद्यालय में शिक्षिका थीं।Bihar में उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी शव की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया।जब परिजन शव लेने अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने भयावह दृश्य देखा। शव को कुत्तों द्वारा क्षत-विक्षत हालत में देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
परिजनों का कहना है:“पोस्टमार्टम के बाद शव को न तो मोर्चरी में रखा गया और न ही किसी तरह की निगरानी की गई।”

अस्पताल अधीक्षक का बयान
अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने इस घटना की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन पर लेने से इनकार किया। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव की निगरानी पुलिस की जिम्मेदारी होती है।डॉ. अनिल कुमार, अस्पताल अधीक्षक: “पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को शव ले जाना होता है, यह अस्पताल का काम नहीं है।”
पुलिस और प्रशासन आमने-सामने
मामले में सिवान के एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि उन्हें घटना की पूर्व जानकारी नहीं थी। घटना सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।एसपी, सिवान:“मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।”






