प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज Bhumi Pednekkar ‘दलदल’ का सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इससे पहले आए टीज़र को इसकी डरावनी और बेचैन कर देने वाली झलक के लिए खूब सराहा गया था।
Bhumi Pednekkar की फ़िल्म मुंबई की अंधेरी दुनिया में सस्पेंस भरी कहानी के साथ
मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज DCP रीटा फरेरा की कहानी दिखाती है, जो एक खतरनाक और बेरहम सीरियल किलर का पीछा करती हैं| जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मामला और भी डरावना होता जाता है।इस सीरीज में Bhumi Pednekkar एक सशक्त और जटिल पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आ रही हैं। उनका किरदार मानसिक दबाव, सिस्टम की सख्ती और अपने भीतर के डर से जूझता दिखाई देता है।

सीरियल किलर की विकृत सोच का खुलासा
ट्रेलर में एक के बाद एक योजनाबद्ध हत्याएं दिखाई गई हैं, जो कातिल की खौफनाक मानसिकता को उजागर करती हैं। बढ़ती लाशों के साथ रीटा खुद को एक ऐसे दलदल में फंसा पाती हैं, जहां से निकलना आसान नहीं।‘दलदल’ विश धामिजा की चर्चित किताब ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है, जबकि इसे विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।
मजबूत लेखन और दमदार डायलॉग
सीरीज को सुरेश त्रिवेणी ने क्रिएट किया है। इसकी कहानी श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा और प्रिया सग्गी ने लिखी है, जबकि संवाद सुरेश त्रिवेणी और हुसैन हैदरी के हैं।इनके साथ समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘दलदल’ का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में होगा।‘दलदल’ एक इंटेंस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जो सस्पेंस और डर का ऐसा खेल रचती है, जहां हर कदम पर खतरा मौजूद है।






