BCCI ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका में बनी रहेंगी। टेस्ट टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा। BCCI ने कहा 15

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, January 18, 2026

BCCI

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका में बनी रहेंगी। टेस्ट टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

BCCI ने कहा 15 फरवरी से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया दौरा

BCCI ने कहा भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच यह दौरा 15 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक चलेगा। सीरीज की शुरुआत टी20 मुकाबलों से होगी, जिसके बाद वनडे और अंत में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।
BCCI

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

टी20 सीरीज का पहला मैच 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।दूसरा टी20 मुकाबला 19 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल में होगा।तीसरा और आखिरी टी20 मैच 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।

वनडे मुकाबले कहां और कब

टी20 के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में होगी।
दूसरा और तीसरा वनडे 27 फरवरी और 1 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले जाएंगे।

श्रेयंका पाटिल की वापसी

लगभग 14 महीने बाद श्रेयंका पाटिल की टी20 टीम में वापसी हुई है। वह आखिरी बार 2024 टी20 विश्व कप में खेली थीं और चोटों के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहीं।

भारतीय महिला टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल |

भारतीय महिला वनडे टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल |

यह भी पढ़े