पंजाबी गायक दिलनूर ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया है कि B Praak को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें उनसे अपने दोस्त और मशहूर गायक बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती दिलवाने को कहा गया। धमकी देने वाले ने खुद को अर्जू बिश्नोई बताया, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है।
B Praak को विदेशी नंबर से आए कॉल और मैसेज
दिलनूर के मुताबिक, 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए, जिनका उन्होंने जवाब नहीं दिया। अगले दिन, 6 जनवरी B Praak को एक अन्य विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसे उन्होंने उठाया, लेकिन बातचीत संदिग्ध लगने पर कॉल काट दी।
इसके कुछ ही देर बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज मिला, जिसमें एक सप्ताह के भीतर 10 करोड़ रुपये न देने पर बी प्राक को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का दावा
कथित ऑडियो मैसेज में फोन करने वाले ने धमकी को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया। उसने यह भी दावा किया कि वह भारत से बाहर रहकर इस साजिश को अंजाम दे रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
दिलनूर ने 6 जनवरी को मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तकनीकी पहलुओं और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।
बी प्राक: संगीत जगत का बड़ा नाम
बी प्राक बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर हैं। उनके लोकप्रिय गानों में ‘तेरी मिट्टी’, ‘फिलहाल’, ‘पछताओगे’, ‘रांझा’, ‘माना दिल’ और ‘केसरियो रंग’ शामिल हैं।






