नई दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की अगस्त 2025 की सेल्स रिपोर्ट (AUTO SALES AUGUST 2025) सामने आ गई है। इसमें कुछ कंपनियों को झटका लगा है, जबकि कुछ ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। विशेषज्ञों का कहना है कि नई GST दरों और आने वाले त्योहारी सीजन ने इस बार बिक्री के ट्रेंड पर बड़ा असर डाला है।
Maruti Suzuki को बड़ा झटका
AUTO SALES AUGUST 2025 में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki की बिक्री घट गई।
1. अगस्त 2024 में कंपनी ने 1,43,075 यूनिट्स बेचे थे, जबकि इस बार केवल 1,31,278 यूनिट्स की बिक्री हुई।
2. छोटी कारों की बिक्री मामूली गिरावट के साथ 66,450 यूनिट्स पर रही।
3. लोकप्रिय सेडान Ciaz की बिक्री लगातार शून्य रही।
4. SUV और MPV सेगमेंट में भी काफी गिरावट देखी गई है और इसकी बिक्री घटकर 54,043 यूनिट्स पर आ गई।
Tata Motors ने EVs से मचाई धूम
Tata Motors भले ही कुल बिक्री में मामूली कमी झेल रही हो, लेकिन इलेक्ट्रिक कारों ने कंपनी को मजबूती दी।
1. अगस्त 2025 में Tata ने 43,315 यूनिट्स बेचे, जो साल-दर-साल 3% कम है।
2. घरेलू बाजार में 41,001 गाड़ियां बिकीं और कंपनी Mahindra से आगे निकल गई।
3. EV सेगमेंट में रिकॉर्ड 8,540 यूनिट्स बिके, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।
Mahindra की बिक्री गिरी
Mahindra Automotive के लिए अगस्त चुनौतीपूर्ण रहा।
1. कंपनी की घरेलू बिक्री 9% गिरकर 39,399 यूनिट्स पर आ गई।
2. पिछले महीने की तुलना में भी कमी देखने को मिली।
3. जानकारों का मानना है कि कंपनी त्योहारों से पहले अपनी डीलरशिप पर स्टॉक कम कर रही है।
AUTO SALES AUGUST 2025 में Hyundai का निर्यात बढ़ा
Hyundai Motors ने इस साल अगस्त 2025 में कुल 60,501 यूनिट्स की बिक्री की हैं।
1. घरेलू बिक्री 44,001 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से कम है।
2. निर्यात में शानदार उछाल आया और यह बढ़कर 16,500 यूनिट्स पर पहुंच गया।
JSW MG Motor का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा
JSW MG Motor ने अगस्त 2025 में अपनी सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज की।
1. कंपनी ने कुल 6,578 यूनिट्स बेचे।
2. सालाना आधार पर यह 52% की वृद्धि है, हालांकि जुलाई की तुलना में थोड़ी गिरावट देखी गई।
Toyota की डिमांड में बढ़ोतरी
Toyota Kirloskar ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।
1. कुल 34,236 गाड़ियां बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 11% ज्यादा है।
2. घरेलू बिक्री 29,302 यूनिट्स और निर्यात 4,934 यूनिट्स रहा।
AUTO SALES AUGUST 2025 ने दिखा दिया है कि भारतीय बाजार अब तेजी से इलेक्ट्रिक और प्रीमियम वाहनों की ओर बढ़ रहा है। Maruti और Mahindra जैसी दिग्गज कंपनियां दबाव में हैं, जबकि AUTO SALES AUGUST 2025 में Tata, Toyota और Hyundai जैसे ब्रांड्स नई रणनीतियों और EV सेगमेंट के दम पर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।