Armaan Malik अस्पताल में भर्ती, फोटो शेयर कर हेल्थ पर दिया अपडेट, बोले- पिछले कुछ दिनों से…

लोकप्रिय गायक Armaan Malik ने रविवार, 18 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। फोटो में अरमान अस्पताल के कमरे में बैठे नजर आए, जहां उनके हाथ में IV ड्रिप लगी हुई दिखी। Armaan Malik ने हेल्थ

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 19, 2026

Armaan Malik

लोकप्रिय गायक Armaan Malik ने रविवार, 18 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। फोटो में अरमान अस्पताल के कमरे में बैठे नजर आए, जहां उनके हाथ में IV ड्रिप लगी हुई दिखी।

Armaan Malik ने हेल्थ अपडेट देकर किया फैंस को आश्वस्त

Armaan Malik ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं रहे, लेकिन अब मैं ठीक हूं। यह आराम करने और खुद को रीचार्ज करने का समय है।”हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
Armaan Malik

फैंस ने भेजीं दुआएं और शुभकामनाएं

अरमान की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की, तो कुछ फैंस ने चिंता जताते हुए अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी पूछी।
एक फैन ने लिखा, “अरमान, तुम्हें क्या हुआ? प्लीज अपना ख्याल रखना, तुम्हारी सेहत सबसे ज़रूरी है।”

इंस्टाग्राम स्टोरी से मिला इशारा

अस्पताल की तस्वीर पोस्ट करने से कुछ घंटे पहले अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज री-शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि इस साल अपनी प्राथमिकताओं की सूची में खुद को शामिल करना न भूलें। इस पोस्ट को उनके मौजूदा हालात से जोड़कर देखा जा रहा है।

जल्द होगी लाइव स्टेज पर वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान मलिक 7 फरवरी को गुरुग्राम में एक सोलो कॉन्सर्ट के जरिए लाइव परफॉर्मेंस में वापसी करने वाले हैं। यह कॉन्सर्ट संगीत और पर्यावरण से जुड़े एक खास मकसद के साथ आयोजित किया जाएगा।यह शो पहले नवंबर में होना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े