Arijit Singh ने इन कारणों से छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, इस एक वजह को जान ठोकेंगे सिंगर को सलाम

देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार Arijit Singh ने 27 जनवरी की रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री और करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है। 38 साल की उम्र

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

Arijit Singh

देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार Arijit Singh ने 27 जनवरी की रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री और करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है। 38 साल की उम्र में सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला हर किसी के लिए चौंकाने वाला रहा।

Arijit Singh ने सिंगिंग क्यों छोड़ी?

Arijit Singh ने अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सिंगिंग छोड़ने की वजहों को साफ किया। उन्होंने बताया कि इसके पीछे कोई एक कारण नहीं है, बल्कि यह फैसला वह काफी समय से सोच रहे थे।
अरिजीत के मुताबिक,

  • उन्हें चीजों से जल्दी बोरियत हो जाती है
  • लगातार स्टेज शो और प्लेबैक सिंगिंग अब उन्हें एक जैसी लगने लगी
  • वह अब अलग तरह का म्यूजिक करना चाहते हैं
  • नए और उभरते सिंगर्स से सीखने की इच्छा भी एक बड़ी वजह है
  • उन्होंने यह भी माना कि वह मानसिक रूप से थक चुके हैं और अब खुद को नए सिरे से तलाशना चाहते हैं।

Arijit Singh

फैंस और इंडस्ट्री का टूटा दिल

अरिजीत के इस फैसले से उनके फैंस बेहद निराश हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग उनसे यह फैसला वापस लेने की अपील कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि बिना अरिजीत की आवाज के बॉलीवुड अधूरा लगेगा।

कुमार सानू समेत सितारों की प्रतिक्रिया

दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने भी अरिजीत के पोस्ट पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि अरिजीत की आवाज बेहद खास है और उनका यह फैसला सुनकर उन्हें दुख हुआ। कुमार सानू ने अरिजीत को एक शानदार कलाकार बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े