Ambassador Sergio Gore ने सोशल मीडिया पर एक पत्र में लिखा कि PM मोदी को गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने के लिए मिला ट्रंप का आमंत्रण पत्र

भारत में अमेरिका के Ambassador Sergio Gore ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा किया है, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाजा बोर्ड ऑफ पीस का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। Ambassador Sergio Gore ने पत्र पर साझा किया

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 19, 2026

Ambassador Sergio Gore

भारत में अमेरिका के Ambassador Sergio Gore ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा किया है, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाजा बोर्ड ऑफ पीस का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।

Ambassador Sergio Gore ने पत्र पर साझा किया की गाजा में स्थायी शांति की पहल

Ambassador Sergio Gore ने पत्र में ट्रंप ने लिखा कि पीएम मोदी को इस बोर्ड में आमंत्रित करना उनके लिए गर्व की बात है। उनका मानना है कि यह बोर्ड गाजा में स्थिरता, खुशहाली और प्रभावी शासन को बढ़ावा देकर स्थायी शांति की दिशा में काम करेगा।
Ambassador Sergio Gore

मिडिल ईस्ट में नए दृष्टिकोण की बात

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर मध्य पूर्व में शांति सुनिश्चित करने और वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए एक साहसिक और ऐतिहासिक पहल करना सम्मान की बात है।

29 सितंबर की शांति योजना का जिक्र

ट्रंप ने अपने पत्र में 29 सितंबर को घोषित गाजा युद्ध समाप्त करने की व्यापक योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इन योजनाओं को जमीन पर उतारा जाए। इस रोडमैप का केंद्र बिंदु बोर्ड ऑफ पीस है, जिसे एक अंतरराष्ट्रीय संगठन और ट्रांजिशनल गवर्नेंस ढांचे के रूप में तैयार किया गया है।

बोर्ड ऑफ पीस को लेकर व्हाइट हाउस की घोषणा

यह निमंत्रण ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी प्रशासन गाजा शांति योजना से जुड़े बोर्ड ऑफ पीस को औपचारिक रूप देने की प्रक्रिया में है। हाल ही में व्हाइट हाउस ने बोर्ड में शामिल किए गए प्रमुख नामों की सूची जारी की है।

यह भी पढ़े