Amazon Echo Show 11 और Echo Show 8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्

Amazon ने भारतीय बाज़ार में अपने नए स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइसेज़ Echo Show 11 और चौथी जनरेशन Echo Show 8 लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस पहले अक्टूबर 2025 में न्यूयॉर्क इवेंट में पेश किए गए थे और अब भारत में भी उपलब्ध हैं। Amazon पर Omnisense टेक्नोलॉजी

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Wednesday, January 21, 2026

Amazon

Amazon ने भारतीय बाज़ार में अपने नए स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइसेज़ Echo Show 11 और चौथी जनरेशन Echo Show 8 लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस पहले अक्टूबर 2025 में न्यूयॉर्क इवेंट में पेश किए गए थे और अब भारत में भी उपलब्ध हैं।

Amazon पर Omnisense टेक्नोलॉजी बनी खास पहचान

Amazon पर इन नए Echo Show डिवाइसेज़ की सबसे बड़ी खासियत Amazon Omnisense टेक्नोलॉजी है। यह तकनीक मोशन, प्रेज़ेंस और तापमान जैसे संकेतों को पहचानकर अपने आप स्मार्ट होम रूटीन एक्टिव कर देती है। जैसे किसी के कमरे में आते ही लाइट्स ऑन होना या मौसम के अनुसार AC का अपने आप एडजस्ट होना।
Amazon

परफॉर्मेंस और ऑडियो में बड़ा अपग्रेड

Echo Show 11 और Echo Show 8 में नया AZ3 Pro चिप दिया गया है, जो पहले से तेज परफॉर्मेंस और बेहतर AI अनुभव देता है। ऑडियो के लिए फ्रंट-फायरिंग स्टेरियो स्पीकर्स और कस्टम वूफर्स मौजूद हैं, जिससे साउंड ज्यादा साफ और पावरफुल मिलता है।

वीडियो कॉलिंग और सिक्योरिटी फीचर्स

दोनों डिवाइस में 13MP कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटो-फ्रेमिंग और नॉइज़ रिडक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। यूज़र एक साथ चार सिक्योरिटी कैमरों की लाइव फीड भी स्क्रीन पर देख सकते हैं, जिससे घर की निगरानी आसान हो जाती है।

एंटरटेनमेंट और प्राइवेसी ऑप्शन

एंटरटेनमेंट के लिए इनमें Prime Video, Netflix, YouTube, Spotify और Audible का सपोर्ट मिलता है। प्राइवेसी के लिहाज़ से कैमरा और माइक ऑफ बटन, वॉइस रिकॉर्डिंग कंट्रोल और Alexa Privacy Hub जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, ये डिवाइस भविष्य में Alexa+ को भी सपोर्ट करेंगे।

कीमत, रंग और उपलब्धता

Echo Show 11 में 11-इंच फुल HD डिस्प्ले है और इसकी कीमत ₹26,999 रखी गई है। वहीं Echo Show 8 में 8.7-इंच HD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी कीमत ₹23,999 है। दोनों डिवाइस Graphite और Glacier White रंगों में उपलब्ध हैं और इन्हें Amazon, Flipkart, Reliance Digital और Croma स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़े