आज जापान में रिलीज होगी ‘पुष्पा 2′, Allu Arjun ने टोक्यो में फैंस के बीच जापानी भाषा में बोला- मै झुकेगा नहीं….’

आइकॉन स्टार Allu Arjun का क्रेज अब सीमाओं से परे है। ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज़ी में पुष्पा राज के किरदार से उन्होंने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। दमदार स्टाइल, करिश्मा और स्क्रीन प्रेज़ेंस के साथ अब वह जापान में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 16, 2026

Allu Arjun

आइकॉन स्टार Allu Arjun का क्रेज अब सीमाओं से परे है। ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज़ी में पुष्पा राज के किरदार से उन्होंने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। दमदार स्टाइल, करिश्मा और स्क्रीन प्रेज़ेंस के साथ अब वह जापान में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की भव्य रिलीज़ के लिए तैयार हैं।

Allu Arjun: जापान में ‘पुष्पा 2’ की ग्रैंड रिलीज

Allu Arjun की फ़िल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ जापान में 16 जनवरी 2026 को ‘पुष्पा कुन्लिन’ नाम से रिलीज होगी। फिल्म को जापानी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स गीक पिक्चर्स और शोचिकू ने मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार रायटिंग्स के साथ हाथ मिलाया है। यह फिल्म जापान में करीब 250 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
Allu Arjun

टोक्यो प्रीमियर में छाए अल्लू अर्जुन

हाल ही में टोक्यो पहुंचे, जहां उन्होंने प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान फैंस से बातचीत की। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए टोक्यो प्रीमियर वीडियो में अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा’ का आइकॉनिक डायलॉग जापानी भाषा में बोलते देखा गया। डायलॉग सुनते ही थिएटर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

सोशल मीडिया पर मेकर्स का संदेश

वीडियो के साथ मेकर्स ने लिखा कि टोक्यो प्रीमियर पर अर्जुन ने जापानी में डायलॉग बोलकर दर्शकों को चौंका दिया और 16 जनवरी को होने वाली जापान रिलीज़ के लिए जबरदस्त माहौल बना दिया।

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1871 करोड़ रुपये तक पहुंचा। इस सफलता ने अल्लू अर्जुन को पैन-इंडिया से ग्लोबल स्टार बना दिया।

आगे की बड़ी योजनाएं

इनके पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह फिल्ममेकर एटली के साथ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे, जिसे फिलहाल AA22xA6 के नाम से जाना जा रहा है और इसमें दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा, वह लोकेश कनगराजके साथ भी एक बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े