रणवीर सिंह स्टारर जासूसी एक्शन थ्रिलर Aditya Dhar की ‘धुरंधर’ ने तीन घंटे 34 मिनट की लंबी अवधि के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने न सिर्फ जबरदस्त कमाई की, बल्कि इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी चरम पर पहुंचा दी।
Aditya Dhar की सीक्वल की कहानी के मिले थे संकेत
पहली फिल्म के अंत में कहानी को आगे बढ़ाने वाले संकेत साफ तौर पर दिखाए गए थे। हालांकि अब तक न तो सीक्वल की कोई ऑफिशियल तस्वीर जारी की गई है और न ही दूसरे भाग के टाइटल की पुष्टि हुई है। Aditya Dhar ने फिलहाल ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ कहा जा रहा है।कई फैंस को उम्मीद थी कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की थिएटर रिलीज के साथ दिखाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर निर्देशक आदित्य धर से लगातार टीजर को लेकर सवाल पूछे जाने लगे।

आदित्य धर ने दिया बड़ा अपडेट
अब इस चर्चा पर खुद निर्देशक आदित्य धर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन-मेड मीम रीशेयर किया, जिसमें लिखा था—
“@adityadharfilms मजाक नहीं, टीजर जल्दी!”इस पर आदित्य धर ने जवाब दिया—
“टीजर कुछ दिनों में रिलीज होगा!”
रिलीज डेट और OTT अपडेट
जहां फैंस ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, पहला भाग 30 जनवरी को दो महीने के सफल थिएटर रन के बाद Netflix पर स्ट्रीम होगा।






