Tariq Anwar Katihar: कटिहार बाढ़ दौरे में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की तबियत बिगड़ी, ग्रामीणों ने कंधे पर उठाया

कटिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर (Tariq Anwar Katihar) की तबियत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के कंधे पर बैठाकर कुछ दूरी तक ले जाया गया। वीडियो में सांसद मुस्कुराते हुए लोगों के सहारे आगे बढ़ते नजर आ

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, September 8, 2025

Tariq Anwar Katihar

कटिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने गए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर (Tariq Anwar Katihar) की तबियत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के कंधे पर बैठाकर कुछ दूरी तक ले जाया गया। वीडियो में सांसद मुस्कुराते हुए लोगों के सहारे आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

सांसद की तबियत और ग्रामीणों की मदद

इस घटना पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि उस इलाके में ट्रैक्टर और नाव का इस्तेमाल किया गया उसके बावजूद ट्रक कीचड़ में फंस गया था, जिसके बाद तारिक अनवर को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। तेज धूप और गर्मी, थकान की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी, तब गांव वालों ने प्यार से उन्हें कंधे पर उठा लिया।

बीजेपी ने साधा निशाना

वीडियो वायरल (Tariq Anwar Katihar) होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे ‘गरीब विरोधी मानसिकता’ बताया। उनका कहना है कि ग्रामीणों के कंधे पर बैठना कांग्रेस की गरीबों के प्रति बेरुखी को दर्शाता है।

Tariq Anwar Katihar
PHOTO – ( X )

Tariq Anwar का राजनीतिक सफर

Tariq Anwar का परिवार बिहार राजनीति में जाना-माना है। उनके दादा मोहम्मद जुबैर और पिता शाह मुश्ताक अहमद भी राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। Tariq Anwar ने 1977 में पहली बार चुनाव लड़ा और छह बार कटिहार से लोकसभा सांसद चुने गए। एनसीपी से जुड़ने और फिर कांग्रेस में लौटने के बाद उन्होंने राज्य और केंद्र में कई अहम पदों पर काम किया।

ये भी पढ़ें