भारतीय ऑटो कंपनी TVS Motor ने अपनी लोकप्रिय Apache बाइक सीरीज के दो दशक पूरे होने के मौके पर नया TVS Apache 20th Anniversary Edition लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन को 160cc से लेकर 310cc तक की पूरी Apache रेंज में शामिल किया गया है। कंपनी ने पहली बार इस सीरीज में USB चार्जिंग फीचर भी जोड़ा है, जिससे यह और ज्यादा प्रैक्टिकल बन गई है।
TVS Apache के छह मॉडल्स को मिला स्पेशल एडिशन
20th Anniversary Edition के तहत कंपनी ने छह बाइक्स को नए अवतार में पेश किया है
1. Apache RTR 160
2. Apache RTR 180
3. Apache RTR 160 4V
4. Apache RTR 200 4V
5. Apache RTR 310
6. Apache RR 310
इन सभी मोटरसाइकिल्स को ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर स्कीम में तैयार किया गया है। फ्यूल टैंक पर TVS Apache 20th Anniversary का खास लोगो भी दिया गया है। वहीं RTR 160 से लेकर RTR 200 4V वेरिएंट में डुअल-टोन ब्लैक-गोल्ड अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है।
कीमत और उपलब्धता
नई लाइनअप की कीमतें Apache RTR 160 के लिए 1लाख 38 हजार रुपये से शुरू होती हैं और टॉप वेरिएंट Apache RR 310 की कीमत 3 लाख 37 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
मैकेनिकल स्तर पर इन बाइक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि TVS ने पहली बार 2005 में Apache सीरीज को लॉन्च किया था। आज यह रेंज 80 से ज्यादा देशों में बिक रही है और इसके 65 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं।
नए टॉप वेरिएंट्स भी लॉन्च
कंपनी ने स्पेशल एडिशन के साथ साथ Apache RTR 160 4V और Apache RTR 200 4V के नए टॉप वेरिएंट भी मार्केट में उतारे हैं।
1. RTR 160 4V की कीमत – 1 लाख 47 हजार रुपये
2. RTR 200 4V की कीमत – 1लाख 59 हजार रुपये (एक्स-शोरूम)
क्या हैं नए फीचर्स?
दोनों मॉडलों में कई एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे:
1. इंटीग्रेटेड LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप
2. इसके अंदर TFT 5 -इंच का स्क्रीन (ब्लूटूथ और वॉयस असिस्ट सपोर्ट के साथ) दिया गया है
3. ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम
4. असिस्ट और स्लिपर क्लच
कलर ऑप्शंस
5. RTR 160 4V – रेसिंग रेड के साथ साथ मरीन ब्लू और मैट ब्लैक भी लगाया गया हैं
6. इसमें RTR 200 4V – मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे भी देखने को मिलता है
TVS ने इस लॉन्च के साथ TVS Apache को और ज्यादा स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बना दिया है, जिससे यह बाइक सीरीज युवाओं और राइडिंग के शौकीनों के लिए और भी खास साबित होगी।