BAAGHI 4 REVIEW: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू कौर और सोनम बाजवा की नई फिल्म BAAGHI 4 आज यानी 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हो गई है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और रोमांच दिखाई गया है, जिसके कारण इसे सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी, और अब लोग इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए कतार में हैं।
दर्शकों की प्रतिक्रिया
फिल्म के पहले ही दिन दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। वासु कपूर के मुताबिक, इंटरवल तक का हिस्सा बेहद मनोरंजक है और कहानी में लगातार रोमांच बना रहता है। टाइगर श्रॉफ ने अपने शानदार एक्शन और एक्टिंग के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वहीं सोनम बाजवा की प्रदर्शन को भी दर्शकों ने सराहा। कई लोग BAAGHI 4 को केवल एक्शन फिल्म नहीं बल्कि एक रोमांटिक कहानी से भरपूर बताते हैं, और इसका सबसे अच्छा उदाहरण गाना “मरजाना” है।
पहले दिन की कमाई और रिकॉर्ड की संभावना
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, BAAGHI 4 ने 9892 शोज में 2 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर पहले ही दिन 5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। ब्लैक सीट को शामिल करने पर यह आंकड़ा 8 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। महाराष्ट्र में फिल्म की सबसे अधिक कमाई लगभग डेढ़ करोड़ रुपये रही, जबकि दिल्ली में 1.30 करोड़, गुजरात में 78.3 लाख और राजस्थान में 63 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। एडवांस बुकिंग और दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिल्म 12 से 13 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी और पिछली बागी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।

BAAGHI 4 REVIEW, एक्शन, गाने और कुल अनुभव
BAAGHI 4 REVIEW, फिल्म का पहला हिस्सा दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है। टाइगर श्रॉफ का इंट्रो और एक्शन सीन्स रोमांचक हैं, गाने और सपोर्टिंग कास्ट ने भी फिल्म का मज़ा दोगुना कर दिया है।






