Bihar Vote Adhikar Yatra 2025: राहुल गांधी नवादा पहुंचे, मतदाता जागरूकता यात्रा जारी

पटना: बिहार में Bihar Vote Adhikar Yatra का आज तीसरा दिन है। महागठबंधन इस यात्रा के जरिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में लोगों को जागरूक कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गया जिले के रसलपुर गांव से निकलकर नवादा की ओर

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Tuesday, August 19, 2025

Bihar Vote Adhikar Yatra

पटना: बिहार में Bihar Vote Adhikar Yatra का आज तीसरा दिन है। महागठबंधन इस यात्रा के जरिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में लोगों को जागरूक कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गया जिले के रसलपुर गांव से निकलकर नवादा की ओर बढ़े।
दिल्ली में भी SIR के खिलाफ विरोध जारी रहा। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल रही।

Bihar Vote Adhikar Yatra, नवादा में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत

राहुल गांधी नवादा के तुंगी बाजार पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने रसलपुर हाई स्कूल में बनाए गए कैंप में रात बिताई और सुबह 8 बजे नवादा के लिए काफिला रवाना हुआ।

तेजस्वी यादव ने जताया समर्थन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि Bihar Vote Adhikar Yatra को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ रही है कि कैसे भाजपा द्वारा चुनाव और वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार में लोकतंत्र को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

Bihar Vote Adhikar Yatra

यात्रा का तीसरा दिन

राहुल गांधी ने यात्रा का तीसरा दिन गया से शुरू किया। इस दौरान वह वजीरगंज प्रखंड के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भारी संख्या में लोग Bihar Vote Adhikar Yatra में शामिल होकर इसे समर्थन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें