अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट के एक उभरते हुए सितारे हैं। आइए देखते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें
1. अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
2. उन्होंने 3 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया और 15 साल की उम्र में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया।
3. 2018 में अभिषेक ने अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
4. 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा। 2022 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
5. 2024 आईपीएल सीजन के 16 मैचों में 32.27 की औसत और लगभग 204 की स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए।
6. अभिषेक ने 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया था।
7. आईपीएल और अन्य स्रोतों से अबतक उनकी कुल संपत्ति लगभग 18 से 20 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
8. अभिषेक के पास BMW-3 सीरीज की कार है।
9. अभिषेक ने अपने दूसरे ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 46 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रच दिया।