Aadhaar App में आया नया फीचर, अब घर बैठे मुफ्त में अपडेट कर सकेंगे Email ID

आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने Aadhaar App में एक नया फीचर जोड़ दिया है। अब यूजर्स अपने आधार से जुड़ी Email ID को अपने घर बैठे ही जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए Aadhaar

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, July 5, 2026

Aadhaar App

आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी  खबर आई  है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने Aadhaar App में एक  नया फीचर जोड़ दिया है। अब यूजर्स अपने आधार से जुड़ी Email ID को अपने  घर बैठे ही  जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए Aadhaar Seva Kendra जाने की कोई जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू की गई है और इसकी शुरुआती के  6 महीने तक मुफ्त उपलब्ध रहेगी।

पहले क्या करना पड़ता था?

अब तक आधार में Email ID जोड़ने या बदलने के लिए आधार कार्ड धारकों को Aadhaar Seva Kendra जाना पड़ता था।लेकिन नए अपडेट आने के बाद यह काम सीधे Aadhaar App के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। 

Aadhaar App से यूजर्स को क्या फायदा होगा?

इस नए फीचर से आधार प्रोफाइल को अपडेट रखना आसान होगा। सही Email ID जुड़ी होने पर UIDAI की महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करना और भविष्य की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना अधिक सुविधाजनक हो सकता है।
Aadhaar App

कैसे करें Email ID अपडेट?

  1. Aadhaar App का नवीनतम संस्करण डाउनलोड या अपडेट करें।
  2. अपने आधार नंबर से लॉगिन करें।
  3. Email Update विकल्प चुनें।
  4. नई Email ID दर्ज करें।
  5. आवश्यक सत्यापन पूरा करें और अनुरोध सबमिट करें।

क्या इसके लिए कोई शुल्क देना होगा?

UIDAI के अनुसार, Aadhaar App के माध्यम से Email ID अपडेट करने की यह सुविधा 6 महीने तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके बाद शुल्क संबंधी जानकारी UIDAI की ओर से अलग से जारी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें